Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में सनसनी: दोस्ती बनी दुश्मनी, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में मजदूर की ईंट मारकर हत्या

Summer express,सिरसा I हरियाणा के सिरसा जिले के रोड़ी क्षेत्र में स्थित एक इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री में रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मामूली विवाद ने दोस्ती को खून में बदल दिया। साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मम्मापुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह अपने साथी रवि सिंह के साथ फैक्ट्री परिसर में ही रह रहा था। रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रवि ने गुस्से में आपा खो दिया। उसने पास में पड़ी इंटरलॉकिंग टाइल की ईंट उठाई और देवेंद्र के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना का खुलासा वीरवार सुबह उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी काम पर पहुंचे। कमरे में देवेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.