Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलपीजी महंगी, तो बढ़े उपलों के दाम: पलवल में आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

Summer express/पलवल-:एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आई कमी का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर साफ दिखाई देने लगा है। हरियाणा के पलवल जिले में इसका सीधा प्रभाव पारंपरिक ईंधन यानी उपलों (गोबर के कंडों) की कीमतों पर पड़ा है, जिससे आम जनता की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय विक्रेताओं के अनुसार पिछले दो-तीन महीनों में उपलों के दाम लगातार बढ़े हैं। पहले जहां एक उपला 1 से 1.50 रुपये तक मिलता था, वहीं कुछ समय पहले इसकी कीमत 2 रुपये तक पहुंच गई थी। अब वर्तमान में एक उपला करीब 2.50 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी प्रति पीस 50 पैसे से लेकर 1 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।उपला विक्रेता सुनील और उनकी मां केसर का कहना है कि महंगाई का असर सिर्फ गैस तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुओं के चारे और अन्य खर्चों में भी वृद्धि हुई है। चूंकि उपले पशुओं के गोबर से बनाए जाते हैं, इसलिए चारे की कीमत बढ़ने से उत्पादन लागत भी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ा है। उनका कहना है कि आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं, उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा असर झेलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अनिल रावत के अनुसार पहले 100 रुपये में करीब 50 उपले मिल जाते थे, लेकिन अब उसी कीमत में केवल 40 उपले ही मिल रहे हैं। इससे घरेलू खर्च बढ़ गया है और लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि एलपीजी गैस की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली, तो वैकल्पिक ईंधनों की मांग और कीमत दोनों में और इजाफा हो सकता है, जिससे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.