राहुल चावला , धर्मशाला | जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला की मनूणी खड्ड में आए तेज जल बहाव में बहे श्रमिकों में से शुक्रवार को एक और शव बरामद हुआ है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे में अब तक छह शव बरामद हो चुके हैं, जबकि शेष दो लोगों की तलाश जारी है। हादसे के तीन दिन बाद भी लापता जिंदगियों की तलाश का अभियान लगातार जारी है। हादसे में मारे गए छह में से पांच की पहचान जो चुकी है, जबकि शुक्रवार को मिले शव की पहचान अभी नही हो पाई है। वहीं बारिश की वजह से शुक्रवार को भी रेस्क्यू आपरेशन बीच में रोकना पड़ा। उधर बारिश की बजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा है।
वही ASP अदिति सिंह ने बताया की लापता अन्य लोगों को खोजने के लिए युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला हुआ है। सुरक्षा के दृष्टिगत पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बाकी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। लापता व्यक्तियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन को और अधिक तेज कर दिया गया है। घटनास्थल पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टुकडिय़ां तथा होम गार्ड की एक टीम तैनात है और निरंतर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।