Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा का हमला: इमरजेंसी को बताया काला अध्याय, कांग्रेस पर लगाए दमनकारी सोच के आरो

राहुल चावला , धर्मशाला |  केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने धर्मशाला आकर सन 1975 से लेकर 1977 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी को याद करते हुए उसे भारतीय इतिहास का काला अध्याय करार दिया और कहा कि इंदिरा नेहरू परिवार के DNA में ही दमनकारी और तानाशाही सोच शामिल है, उन्होंने कहा कि कौन भूल सकता है संजय गांधी द्वारा 13 साल के बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्गों तक की नसबंदी करवा डाली, इतनी घिनौनी सोच, राजीव गांधी ने  दिल्ली के सिक्ख दंगों को लेकर स्टेटमेंट दी थी कि जब बड़ा पेड़ हिलता है तो भूचाल तो आता ही है, इससे पता चलता है कि देश को लेकर इनकी सोच क्या है, वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर लगता है कि भाजपा इस मुद्दे को उछाल रही है तो उन्हें सामने आकर लोकतांत्रिक प्रणाली पर आपातकाल जैसा काला अध्याय लिखने के लिए माफी क्यों नहीं मांगते,

हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल को लेकर कितना संजीदा है इस बात का अंदाज़ा हिमाचल में केंद्र द्वारा प्रायोजित 34 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं पर चल रहे कार्यकलापों से लगाया जा सकता है, जहां कल तक कच्छी पक्की पगडंडियां थीं आज वहां नेशनल हाईवेज हैं, आज 9 हज़ार करोड़ रुपए के निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुके हैं जबकि 25 हज़ार करोड़ रुपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं, तो वहीं 10 हज़ार करोड़ के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, उन्होंने कहा कि मंडी से पठानकोट बाया कांगड़ा होते हुए नेशनल हाइवे कई जगहों में बनकर तैयार हो चुका है तो 2026 के अंत तक पूरी तरह से जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा, हर्ष मल्होत्रा ने कहा इसी तर्ज पर मटौर कांगड़ा शिमला फोरलेन पर भी कार्य प्रगति पर है

वहीं खनियारा की मनूनी खड्ड में आई बाढ़ पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि बहुत दुख की घटना हुई है,प्राकृतिक आपदा पर कोई कंट्रोल नहीं है,जहां पर ये हादसा हुआ है वहां NDRF ओर SDRF सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है,उन्होंने कहा कि 5 लोगों की डेड बॉडी मिल गई है और 3 लोग अभी भी लापता है,एक व्यक्ति को जंगल से रेस्क्यू कर लिया गया है,लापता लोगों को समय से ढूंढ लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.