Summer express/हरियाणा -:ओलंपियन विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में विनेश ने गोंडा में आयोजित ‘सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट’ को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
विनेश ने कहा कि वे उन छह पीड़ितों में शामिल हैं जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और इस मामले में उनकी गवाही कोर्ट में चल रही है। ऐसे में गोंडा, जो बृजभूषण का गृह क्षेत्र है, वहां जाकर प्रतियोगिता में भाग लेना उनके लिए मानसिक रूप से बेहद कठिन है।उन्होंने कहा कि एक महिला खिलाड़ी के लिए ऐसी परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना आसान नहीं होता। इसके बावजूद विनेश ने स्पष्ट किया कि वह और उनकी टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी खिलाड़ी के साथ कोई अनुचित घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर खेल जगत में सुरक्षा और निष्पक्ष माहौल को लेकर बहस तेज हो गई है।