Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सलूणी की अनछुई वादियों को मिल रही नई पहचान, प्रशासन की पहल से बढ़ा पर्यटन

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलूणी उपमंडल के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रशासन की पहल अब रंग लाती नजर आ रही है। कुछ माह पहले आयोजित “तलेरू फेस्ट” के बाद से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रशासन ने इस पहल के माध्यम से सलूणी के अलग-अलग इलाकों में स्थित प्राचीन मंदिरों, ट्रैकिंग प्वाइंट्स और प्राकृतिक वादियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

इस अभियान का असर यह हुआ कि अब देश के विभिन्न हिस्सों, खासकर दिल्ली और पंजाब से पर्यटक यहां पहुंचकर इन खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं। शांत वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों का संगम सलूणी को एक उभरते हुए पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि पंचायती राज चुनावों के बाद एक और बड़े फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन स्थानों को पर्यटन मानचित्र पर लाना होगा, जहां अब तक पर्यटक नहीं पहुंच पाए हैं। इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सलूणी के एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि “तलेरू फेस्ट” का आयोजन क्षेत्र की सुंदरता को उजागर करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि इस पहल के बाद पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कई पर्यटकों से बातचीत के दौरान यह सामने आया कि वे इसी फेस्ट के बारे में सुनकर यहां पहुंचे।उन्होंने आगे बताया कि आगामी फेस्ट के जरिए उन क्षेत्रों को भी विकसित किया जाएगा, जो अभी तक पर्यटन की दृष्टि से अछूते हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग सलूणी की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देख सकें।एसडीएम ने यह भी कहा कि सलूणी की वादियां किसी भी मायने में कश्मीर से कम नहीं हैं, और सही दिशा में प्रयास किए जाएं तो यह क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.