Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजगाई में देर रात बड़ी वारदात,नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर फरार हुए बदमाश

Summer express /बिलासपुर, सुभाष -:बरमाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंजगाई में शनिवार देर रात चोरी की एक बड़ी घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पूर्व प्रधान सुशील शर्मा उर्फ बब्बू के घर अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोलते हुए करीब 18 लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ आभूषण भी चोरी कर लिए। घटना रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उस रात कमरे का एसी खराब होने के कारण सुशील शर्मा अपने सामान्य कमरे की बजाय दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी स्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने उस कमरे का ताला तोड़ दिया, जहां नकदी और कीमती सामान रखा हुआ था। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने बेहद चालाकी दिखाते हुए उनके सोने वाले कमरे के बाहर भारी पत्थर लगा दिया, ताकि अंदर से कोई बाहर न निकल सके।घटना का पता तब चला जब उनके बेटे सूरज को कुछ आहट महसूस हुई। उसने तुरंत अपने पिता को आवाज दी, जिससे चोर सतर्क हो गए। इसके बाद बदमाश तेजधार हथियारों के साथ मौके से भाग निकले। सूरज ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी जंगल की ओर भागने में सफल रहे। इस दौरान उनके पास से कुछ नकदी रास्ते में गिर गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं, जिनके हाथों में डंडे और धारदार हथियार नजर आए। पुलिस ने पूरी रात जंगलों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की गहन जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...

फतेहाबाद में 1.442 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

summer express, फतेहाबाद। बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 442 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के गांव श्रीपुर बासा निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल फतेहाबाद के सिरसा रोड क्षेत्र...

ऊना एंटी-चिट्टा वॉकथन में बिगड़ी बच्चों की तबीयत, डिहाइड्रेशन से करीब 20 स्कूली बच्चे अस्पताल में भर्ती

Summer express/ऊना,राकेश-:ऊना में हिमाचल सरकार की ओर से आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथन रैली के दौरान करीब 20 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के साथ कुछ अध्यापिकाओं को भी डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे सुबह करीब 8 बजे से ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.