बंगाल में खिलेगा कमल, हरियाणा के सातों निकायों में बीजेपी की जीत तय: मंत्री विपुल गोयल

Summer express/फरीदाबाद -:फरीदाबाद में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-16 स्थित सामुदायिक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया। यह परियोजना M3M Foundation के ‘लक्ष्य’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने इस पहल के लिए फाउंडेशन का आभार जताया और कहा कि इस तरह की सुविधाएं युवाओं को न केवल खेलों की ओर आकर्षित करेंगी, बल्कि उन्हें अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

खेल सुविधाओं से बदलेगा युवाओं का भविष्य

एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन पायल कनोडिया ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य सिर्फ खेल मैदान बनाना नहीं, बल्कि युवाओं को उनकी प्रतिभा निखारने का मंच देना है।उन्होंने कहा, “इस तरह के इंटरनेशनल स्तर के कोर्ट युवाओं को बेहतर अभ्यास का अवसर देंगे और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। भविष्य में भी हम ऐसे और प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।”

बच्चों को मिलेगा सुरक्षित खेल वातावरण

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अक्सर पार्कों में बच्चों को खेलने से रोका जाता है क्योंकि पौधों को नुकसान पहुंचने का डर रहता है। ऐसे में यह विशेष खेल परिसर बच्चों को एक सुरक्षित और समर्पित स्थान प्रदान करेगा, जहां वे बिना किसी बाधा के खेल सकेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह की पहल सेक्टर-14 में पहले ही की जा चुकी है और आने वाले समय में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी खाली जगहों पर इस तरह के खेल कोर्ट विकसित किए जाएंगे।

कुलदीप बिश्नोई के बयान पर प्रतिक्रिया

राजनीतिक सवालों पर जवाब देते हुए विपुल गोयल ने कुलदीप बिश्नोई की वायरल वीडियो को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा परिवार है और आंतरिक मुद्दों को सार्वजनिक मंचों या सोशल मीडिया पर उठाने के बजाय आपसी संवाद से सुलझाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “ऐसे मामलों को घर के अंदर बैठकर सुलझाना बेहतर होता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के मुद्दों को उठाना उचित नहीं है।

दीपेंद्र हुड्डा को दी नसीहत

वहीं, ओलंपिक खेलों को लेकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए और बेवजह आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए।गोयल ने स्पष्ट किया कि जब भारत में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा, तो यह किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के विभिन्न शहरों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तैयार किया जा रहा है और उन्होंने मुख्यमंत्री से यहां स्विमिंग और बॉक्सिंग जैसे इवेंट आयोजित कराने का आग्रह भी किया है।

चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा दावा

राजनीतिक माहौल पर बात करते हुए विपुल गोयल ने आगामी चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत और माहौल को देखते हुए स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वहां भारतीय जनता पार्टी की जीत होने जा रही है।उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल कुछ भी कहें, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बंगाल में इस बार कमल खिलने जा रहा है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.