नगर निगम और पंचायत चुनावों के परिणामों से शुरू होगा कांग्रेस को उखाड़ फैंकने का अभियान-जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर -:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी नगर निगम भाजपा की थी और भाजपा की ही रहेगी। आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने नगर निगम मंडी में फिर से भाजपा की जीत का दावा किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने हमेशा से ही मंडी जिला के साथ भेदभाव किया और उसका करारा जबाव अब यहां की जनता देने वाली है। यदि प्रदेश सरकार का वश चले तो वे मंडी जिला को ही हिमाचल के मानचित्र से मिटा दें। पूर्व में जब भाजपा की सरकार थी तो उस दौरान मंडी नगर के विकास के लिए 15 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी जिसे सत्ता परिवर्तन होते ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वापिस ले लिया था। मंडी की जनता ने प्रदेश सरकार के शासनकाल में बहुत से अपमान सहे हैं जिनका अब जबाव देने का समय आ गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल से पूरे प्रदेश की जनता बूरी तरह से त्रस्त है। अब तो कांग्रेस के नेता भी खुले मंच से अपनी सरकार की खामियां गिनाने लग गए हैं। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का हालिया बयान इसका जीता जागता उदाहरण है। प्रदेश सरकार के सीएम और मंत्रियों को अभी भी समय रहते संभल जाना चाहिए। प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतों के जो चुनाव हो रहे हैं उसके परिणाम आते ही प्रदेश भर में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फैंकने का अभियान शुरू होने जा रहा है।-इस मौके पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और अन्य पदाधिकारियों सहित सभी 15 वार्डों से भाजपा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.