Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

T20 ट्राई सीरीज 2025: जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टक्कर 14 जुलाई से

29 June, 2025

अगले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहेगा क्योंकि कई बड़ी सीरीज शुरू होने जा रही हैं। इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा में है जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल 26 जुलाई को होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने इस ट्राई सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। सबसे बड़ी खबर यह है कि 36 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। रासी ने अब तक 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1257 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक और 94* रन की नाबाद सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

चार खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 4 नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट की नजर खासतौर पर इन युवाओं के प्रदर्शन पर होगी।

गेंदबाजों की वापसी से मजबूत हुई साउथ अफ्रीका की बॉलिंग यूनिट

तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर और गेराल्ड कोएत्जी की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। बर्गर ने लंबी चोट के बाद टीम में वापसी की है, जबकि कोएत्जी भी पूरी तरह फिट होकर दोबारा चयनित हुए हैं।यह ट्राई सीरीज एशिया कप 2025 से पहले क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक तोहफा साबित होगी, जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.