Facebook-f Youtube X-twitter

नाथन लियोन ने रखा संन्यास की अटकलों पर विराम..बोले- अभी बहुत कुछ पाना बाकी है

1 July, 2025

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने साफ कर दिया है कि उनका फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। 37 वर्षीय लियोन का लक्ष्य है एक और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) खिताब जीतना और भारत व इंग्लैंड में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करना।

WTC फाइनल में निभाई अहम भूमिका

2023 में भारत के खिलाफ हुए WTC फाइनल में लियोन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाया था। हाल ही में वे लॉर्ड्स में खेले गए एक और फाइनल का हिस्सा थे, जहाँ ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी।

2011 में किया था डेब्यू, 556 टेस्ट विकेट पूरे

नाथन लियोन ने 2011 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने 556 टेस्ट विकेट चटका लिए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ ग्लेन मैक्ग्रा (563) और शेन वॉर्न (708) हैं। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में लियोन के पास मैक्ग्रा को पीछे छोड़ने का मौका है।

भारत और इंग्लैंड में जीतना है सपना

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए लियोन ने कहा,”मैं हमेशा से भारत और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना चाहता हूं। अगले कुछ सालों में हमें ये मौके मिलेंगे, लेकिन हमें एक-एक टेस्ट पर फोकस करना होगा। WTC फाइनल में फिर से पहुंचना मेरा लक्ष्य है।”

शेन वॉर्न को बताया सर्वकालिक महान खिलाड़ी

शेन वॉर्न की तारीफ करते हुए लियोन ने कहा,”वॉर्न अभी भी काफी आगे हैं। मेरे लिए वे क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि इस खास टीम का हिस्सा हूं और इस शानदार गेंदबाजी आक्रमण में अपनी भूमिका निभा पा रहा हूं।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.