Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IPO बाजार में छाया जोश: 2025 की पहली छमाही में 125 से अधिक कंपनियों ने किया स्टॉक मार्केट में एंट्री, निवेशकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

नई दिल्ली | 2025 की पहली छमाही भारतीय शेयर बाजार के लिए खासा फायदे का सौदा साबित हुई है। खासकर IPO (Initial Public Offering) सेगमेंट में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखने को मिली है। इस दौरान 25 मेनबोर्ड कंपनियों ने शेयर बाजार में कदम रखा, वहीं SME (स्मॉल एंड मिडियम एंटरप्राइज) प्लेटफॉर्म पर यह आंकड़ा 100 के पार चला गया।

IPO में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार में नई जान फूंकी है, लेकिन इसमें पैसे लगाने से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि IPO आखिर होता क्या है और इसकी प्रक्रिया कैसे चलती है।

IPO: आखिर होता क्या है?

IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, वह प्रक्रिया है जिसमें कोई प्राइवेट कंपनी पहली बार अपने शेयर आम निवेशकों को बेचती है और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होती है। इसके जरिए कंपनी अपनी फंडिंग जरूरतें पूरी करती है — चाहे वो कारोबार का विस्तार हो, पुराने कर्ज चुकाना हो या शुरुआती निवेशकों को एग्ज़िट देना हो। IPO कंपनी को सार्वजनिक बनाता है और साथ ही उसकी साख और बाजार में मौजूदगी भी बढ़ाता है।

IPO की पूरी प्रक्रिया — एक नजर में

1. रणनीति और फैसला:
कंपनी पहले तय करती है कि क्या वह पब्लिक होने के लिए तैयार है। इसके बाद सही समय और मार्केट सेंटिमेंट को देखकर योजना बनाई जाती है।

2. अंडरराइटर की नियुक्ति:
कंपनी इन्वेस्टमेंट बैंकों या अंडरराइटर्स को नियुक्त करती है जो यह तय करते हैं कि कितने शेयर बेचे जाएंगे, और उनकी कीमत क्या होगी।

3. नियामकीय मंजूरी (SEBI):
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) कंपनी के दस्तावेजों और वित्तीय स्थिति की समीक्षा करता है। मंजूरी मिलने के बाद Draft Red Herring Prospectus (DRHP) जारी होता है, जिसमें IPO से जुड़ी सारी अहम जानकारी होती है।

4. प्राइस बैंड और आवेदन:
कंपनी शेयरों का प्राइस बैंड तय करती है और निवेशक बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन या ब्रोकर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

5. शेयर अलॉटमेंट:
IPO ओवरसब्सक्राइब हो जाता है तो शेयरों का बंटवारा लॉटरी या प्रो-राटा आधार पर किया जाता है। कई बार सभी आवेदकों को शेयर नहीं मिलते।

6. लिस्टिंग और ट्रेडिंग:
IPO के बाद कंपनी स्टॉक एक्सचेंज (NSE/BSE) पर लिस्ट होती है और उस दिन से शेयरों की नियमित खरीद-बिक्री शुरू हो जाती है। लिस्टिंग के दिन का प्रदर्शन IPO में निवेश के रिटर्न का पहला संकेत होता है।

निवेश से पहले ध्यान रखें

IPO में निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, बिजनेस मॉडल और लिस्टिंग इतिहास जैसे पहलुओं को अच्छी तरह समझना जरूरी है। हर IPO फायदे का सौदा नहीं होता — इसलिए सोच-समझकर ही निवेश करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.