Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार में तेजी की बहार: सेंसेक्स 500 अंक उछला,  निफ्टी 24,200 के पार

Summer express, मुंबई | वैश्विक संकेतों और घरेलू स्तर पर सकारात्मक खबरों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक चढ़कर 77,500 के पार पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 24,200 के स्तर को पार करने में सफल रहा।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 406 अंकों की बढ़त के साथ 77,424 पर खुला और कुछ ही देर में 650 अंकों से ज्यादा उछलकर 77,600 के ऊपर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 138 अंकों की मजबूती के साथ 24,171 पर खुला और आगे बढ़त बनाए रखी। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

बाजार में इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों कारकों का असर देखा जा रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति वार्ता में प्रगति के संकेत देने से वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई और विमानन क्षेत्र की कंपनियों के लिए लोन गारंटी योजना को मंजूरी देने से घरेलू बाजार को भी सहारा मिला है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फाइनेंस और मेटल सेक्टर ने बाजार की तेजी में अहम भूमिका निभाई।

कंपनी स्तर पर इंडिगो के शेयरों में करीब 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़े। इसके अलावा ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, बीईएल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और टीसीएस के शेयरों में भी 1 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

हालांकि, कुछ शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई। एलएंडटी के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी आई, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है, लेकिन निवेशकों को वैश्विक घटनाक्रम और घरेलू नीतिगत फैसलों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.