Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में भाई ने भाई की हत्या, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल |  हरियाणा के पलवल शहर की मुख्य मार्किट में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक सगे भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक विक्रम (19) और आरोपी सुरेश सगे भाई थे और मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के निवासी थे। दोनों पिछले करीब एक साल से पलवल की मुख्य मार्किट में किराए के कमरे में रहकर सोने की ढलाई का काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई सुरेश ने गुस्से में आकर चाकू और अन्य धारदार हथियार से छोटे भाई विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों और मकान मालिक ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी कुछ समय तक मार्किट में घूमता रहा और आसपास के लोगों को खुद ही घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - गुरप्रीत हत्याकांड पर सख्त हुए मंत्री अनिल विज, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

राष्ट्रीय मुद्दों पर अनिल विज का हमला, अदालत से लेकर पेट्रोल-डीजल कीमतों तक रखी राय

Summer express/अंबाला: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कई अहम राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक अवमानना की कार्यवाही, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर लगाए...
Summer Express - IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

Summer express/धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही...
Summer Express - डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:डलहौजी नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी  ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि डलहौजी की जनता इस बार पढ़े-लिखे और समझदार प्रतिनिधियों को चुनकर नगर...
Summer Express - जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी...
Summer Express - आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

Summer express/अंबाला — : अंबाला छावनी के गणेश विहार इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में गली से गुजर रहे 13 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.