Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रादौर फायरिंग केस में बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में घायल आरोपी अमन गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर | यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी अमन उर्फ नोनी को अपराध शाखा की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ थाना छप्पर क्षेत्र के कुलपुर फाटक के पास हुई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, अमन पानीपत के गांव गोयल खुर्द का रहने वाला है और काला राणा गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वह लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रादौर इलाके में एक और वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। शाहबाद रोड स्थित कुलपुर फाटक के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध हथियार, 22 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई।

घायल आरोपी को तुरंत यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रादौर के डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस फायरिंग मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और आपराधिक नेटवर्क का भी जल्द खुलासा हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.