Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा ने बंगाल में भी धांधली कर जीता चुनाव, ममता बनर्जी को देंगे सबूत : करण दलाल

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री करण दलाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी ने हरियाणा की तरह पश्चिम बंगाल में भी धांधली कर चुनाव जीता है। उन्होंने दावा किया कि वह जल्द ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात कर हरियाणा में हुई कथित गड़बड़ियों के सबूत सौंपेंगे।

पलवल स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में दलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से लेकर विभिन्न राज्यों के चुनावों में भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर धांधली की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।

करण दलाल ने कहा कि चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के समर्थकों के वोट काटे गए। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी इतिहास में इतनी अधिक वोटिंग असामान्य है और यह गड़बड़ी की ओर इशारा करती है। दलाल ने यह भी दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में ईवीएम से छेड़छाड़ कर मतों की संख्या बढ़ाई गई थी और मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद कर दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब जनता के समर्थन से नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग के जरिए चुनाव जीत रही है। दलाल ने विपक्षी दलों और आम जनता से एकजुट होकर इस मुद्दे पर संघर्ष करने की अपील की।

पलवल में चल रही मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और दावा किया कि लगभग 60 प्रतिशत वोटों का मिलान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

इसके अलावा, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और इसे राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

करण दलाल ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर की गई टिप्पणी की भी निंदा की और इसे भाजपा की नकारात्मक राजनीति का उदाहरण बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.