Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में सनसनी: पुलिस चौकी के पास मिला युवक का कंकाल, 18 अप्रैल से था लापता

Summer express, फतेहाबाद  | फतेहाबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुरु नानकपुरा पुलिस चौकी के समीप खेतों में एक युवक का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव अहरवां निवासी विरसा के रूप में हुई है। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और जूतों के आधार पर उसकी पहचान की।

जानकारी के अनुसार, विरसा 18 अप्रैल को घर से सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अगले ही दिन, 19 अप्रैल को सदर थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

पुलिस को गुरु नानकपुरा चौकी के सामने खेतों में एक मानव खोपड़ी मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने खोपड़ी को नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और खोपड़ी की पहचान विरसा के रूप में की। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में खोजबीन की, जहां अलग-अलग स्थानों से शरीर के अन्य अवशेष भी बरामद किए गए।

परिजनों ने इस मामले में गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नशे से जुड़े विवाद के चलते विरसा की हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने सभी अवशेषों को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, ताकि पहचान की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजन जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.