Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में बड़ी कार्रवाई: प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 607 किलो चूरा पोस्त बरामद

Summer express, नूंह |  हरियाणा के नूंह जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्याज के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में चूरा पोस्त छिपाकर राजस्थान के अलवर से दिल्ली सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में प्याज की बोरियों के नीचे नशीला पदार्थ छिपाकर दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव नसीरबास के पास दिल्ली-अलवर रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

करीब आधे घंटे बाद संदिग्ध पिकअप वाहन वहां पहुंचा। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी भालपुर, जिला अलवर और सतपाल निवासी मंडापुर, थाना नौगांव, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन में ऊपर की तरफ प्याज से भरे 45 कट्टे मिले, जबकि नीचे 30 प्लास्टिक की बोरियों में चूरा पोस्त छिपाकर रखा गया था। जांच में प्रत्येक बोरी का वजन करीब 20 किलो 250 ग्राम पाया गया। कुल मिलाकर 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ, पिकअप वाहन और प्याज के कट्टों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.