Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुष्यंत चौटाला की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरकार और CBI से मांगा जवाब

Summer express, चंडीगढ़ |  हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच ब्यूरो को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच की मौजूदा स्थिति और अब तक की कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा है।

सुनवाई के दौरान दुष्यंत चौटाला की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद घई ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब तक विशेष जांच टीम की ओर से उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। न तो पूछताछ के लिए बुलाया गया और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना दी गई। उन्होंने दलील दी कि बिना निर्धारित प्रक्रिया अपनाए मामले को लंबित रखना कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है।

वरिष्ठ वकील ने अदालत के समक्ष यह भी कहा कि जांच एजेंसियों का अब तक का रवैया कई प्रक्रिया संबंधी सवाल खड़े करता है और इससे निष्पक्ष जांच की पारदर्शिता पर भी संदेह पैदा होता है। उनका कहना था कि जब तक याचिकाकर्ता को आधिकारिक तौर पर जांच में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाता, तब तक उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की प्रतिकूल धारणा बनाना उचित नहीं माना जा सकता।

दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, भारत सरकार और सीबीआई को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि जांच की वर्तमान स्थिति, एसआईटी की कार्रवाई, नोटिस जारी करने या न करने के कारण और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी रिकॉर्ड पर लाई जाए।

यह मामला दुष्यंत चौटाला द्वारा लगाए गए उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें उन्होंने कहा है कि उनके काफिले को रोककर हथियार दिखाए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर एफआईआर दर्ज करने और जांच को हरियाणा पुलिस से हटाकर किसी स्वतंत्र एजेंसी, जैसे सीबीआई या पंजाब/चंडीगढ़ पुलिस को सौंपने की मांग की है।

याचिका के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को हिसार में उनके काफिले को एक सफेद बोलेरो वाहन ने रोका था। आरोप है कि सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस अधिकारियों, जिनमें इंस्पेक्टर पवन कुमार का नाम भी शामिल है, ने हथियार लहराते हुए उन्हें और उनके सुरक्षाकर्मियों को धमकाया।

दुष्यंत चौटाला ने अदालत को बताया कि वह वाई-प्लस सुरक्षा श्रेणी के तहत संरक्षित हैं और ऐसे में इस प्रकार की घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स ने भी अलग-अलग शिकायतें देकर जान से मारने की धमकी मिलने की पुष्टि की है।

याचिका में यह आरोप भी लगाया गया है कि घटना के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करने की बजाय हरियाणा पुलिस ने उनके परिजनों और समर्थकों के खिलाफ कथित तौर पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश की। खासतौर पर 7 अप्रैल को दर्ज एक एफआईआर को प्रतिशोधात्मक कार्रवाई बताया गया है। चौटाला ने अदालत में कहा कि घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही एफआईआर दर्ज की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.