Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, विकास और जीत का किया दावा

Summer express/ऊना, राकेश -:विधानसभा हरोली में भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी हेमलता और दिलबाग सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। उम्मीदवारों ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने और जीत दर्ज करने का दावा किया।

विधानसभा हरोली में भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी हेमलता और दिलबाग सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार के नेतृत्व में दोनों प्रत्याशियों ने बाजार में समर्थकों के साथ पैदल मार्च निकाला। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा किया और कहा कि क्षेत्र में विकास के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। वहीं पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी से बातचीत कर सामंजस्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने भी पार्टी प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं और प्रदेश सरकार की नीतियों के मुद्दे पर भाजपा विधानसभा क्षेत्र की सभी जिला परिषद सीटों पर जीत हासिल करेगी।पार्टी के बागी नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर राम कुमार ने कहा कि जिला परिषद चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े जाते और लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि इसका भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के चुनाव अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पार्टी समर्थित उम्मीदवार मजबूती से चुनाव जीतेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.