Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वंदे मातरम् का सम्मान जरूरी, भारत में रहना है तो गाना होगा” — अनिल विज का ओवैसी पर पलटवार

Summer express/अंबाला -:अपने रोजाना के अंदाज में कैबिनेट मंत्रीअनिल विज सुबह अपने चर्चित टी-पॉइंट पर समर्थकों और दोस्तों के साथ चाय पीने पहुंचे। यहां उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। माहौल उस समय देशभक्ति के रंग में रंग गया जब विज ने “देखो वीर जवानों” गीत गुनगुनाया। वहां मौजूद लोगों ने भी उनका साथ दिया और पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के “वंदे मातरम्” को लेकर दिए गए बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा हमला बोला है। विज ने कहा कि “वंदे मातरम्” हमारे राष्ट्रगीत के रूप में उतना ही सम्माननीय है जितना “जन गण मन” राष्ट्रगान है और भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को इसका सम्मान करना चाहिए। वहीं पंजाब में हुए ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर भी विज ने कड़ा जवाब दिया। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें सबूत देना चाहिए, नहीं तो इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके अलावा नगर निगम चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा करते हुए विज ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी की लहर चल रही है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें ओवैसी ने कहा था कि “वंदे मातरम्” को राष्ट्रगान “जन गण मन” के बराबर नहीं माना जा सकता क्योंकि यह एक देवी की स्तुति है।

अनिल विज ने ओवैसी के बयान को देश की भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि “वंदे मातरम्” भारत का राष्ट्रीय गीत है और इसका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। विज ने कहा कि जिस तरह लोग राष्ट्रगान “जन गण मन” का सम्मान करते हैं, उसी तरह “वंदे मातरम्” का भी सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत में रहना है तो “वंदे मातरम्” गाना होगा।

वहीं पंजाब में हाल ही में हुए ब्लास्ट को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन घटनाओं के पीछे बीजेपी का हाथ होने की आशंका जताई थी, जबकि पंजाब पुलिस और डीजीपी ने ऑपरेशन सिंदूर की बरसी को घटनाओं का संभावित कारण बताया।इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मान गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और अपने ही अधिकारियों के बयानों के खिलाफ बोल रहे हैं। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान के पास बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें, अन्यथा उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अनिल विज ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और पंजाब में भी बीजेपी मजबूत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की बढ़ती ताकत से विपक्षी दल घबराए हुए हैं और इसी वजह से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर भी अनिल विज ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया। विज ने कहा कि प्रदेश के तीनों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी।उन्होंने कहा कि देशभर में बीजेपी के पक्ष में माहौल है और जहां भी चुनाव हो रहे हैं वहां पार्टी लगातार जीत दर्ज कर रही है। विज ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन राज्यों में वर्षों तक दबंगई और गुंडागर्दी की राजनीति चलती रही, वहां भी अब जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी को समर्थन मिल रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.