Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वरिष्ठ राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में भारतीय रेलवे का शानदार प्रदर्शन, अंबाला के साहिल यादव ने जीता रजत पदक 

Summer express/अंबाला -:भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित वरिष्ठ कलात्मक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026-27 में भारतीय रेलवे की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों, रेलवे और सर्विसेज़ टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां भारतीय रेलवे ने अपनी प्रतिभा और दमदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की बॉयज़ टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंबाला मंडल में कार्यरत साहिल यादव, जो वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट क्लर्क के पद पर तैनात हैं, ने फ्लोर एक्सरसाइज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से अंबाला मंडल और भारतीय रेलवे का गौरव बढ़ा है।

इसके अलावा भारतीय रेलवे की गर्ल्स टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। टीम की इस सफलता के पीछे अंबाला मंडल के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी एवं कोच कपिल कौशिक की मेहनत और मार्गदर्शन को अहम माना जा रहा है। खिलाड़ियों ने उनके नेतृत्व में अनुशासन और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

रेलवे अधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोच की उपलब्धियों पर खुशी जताई। डीआरएम अंबाला विनोद भाटिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रेलवे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं स्पोर्ट्स ऑफिसर चंद्रकांत मूंगरे और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने भी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।साहिल यादव और कोच कपिल कौशिक की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.