Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज, पुलिस से हुई बहस के बाद बढ़ा विवाद

Summer express/सिरसा -:हरियाणा के सिरसा में नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब बड़े आंदोलन का रूप लेती जा रही है। शहर में सड़कों पर पड़े कूड़े को उठाने को लेकर सफाई कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने की कोशिश का कर्मचारियों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल गरमा गया।

बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया। महिला सफाई कर्मचारियों ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई।नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन लंबे समय से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। वे नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी, स्थायी नौकरी, सुरक्षा उपकरण और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे शहर से कूड़ा उठाने नहीं देंगे।सफाई कर्मचारियों ने अपनी चार दिवसीय हड़ताल को आगे बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि अब यह लड़ाई केवल मांगों की नहीं बल्कि सम्मान और अधिकारों की भी है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

वहीं, शहर में बढ़ते कूड़े के ढेर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सफाई व्यवस्था संभालने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन की ओर से विभिन्न इलाकों में कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।इस मामले में सिरसा नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन और कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...

कैथल में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 100 जवानों ने 10 घरों की तलाशी ली

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार सुबह फतेहपुर पूंडरी में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सूंघने वाले प्रशिक्षित कुत्ते की मदद...

हिसार में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, बेटा घायल

Summer express,हिसार I हिसार के गांव दौलतपुर के पास शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.