Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून से पहले यमुनानगर में बाढ़ रोकने की तैयारी तेज, 40 करोड़ से मजबूत किए जा रहे नदी तट

Summer express/यमुनानगर। मानसून सीजन को देखते हुए यमुनानगर में सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पिछले साल आई बाढ़ और जलभराव से हुए भारी नुकसान के बाद इस बार विभाग ने पहले से ही सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं। यमुना, पथराला और सोम नदी के किनारों को करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से मजबूत किया जा रहा है ताकि बरसात के दौरान बाढ़ और कटाव जैसी स्थिति से बचा जा सके। विभाग को 15 जून तक सभी कार्य पूरा करने की डेडलाइन दी गई है और इसके लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है।

सबसे ज्यादा फोकस तिहानो गांव के पास सोम नदी के तट पर किया जा रहा है। यहां नदी किनारे बड़े पत्थर डालकर तट को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि तेज बहाव के दौरान कटाव न हो सके। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले साल मानसून के दौरान सोम नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिससे तिहानो गांव की करीब 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई थी। कई दिनों तक खेतों में पानी जमा रहने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था।इतना ही नहीं, तिहानो गांव समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए थे। कई घरों में पानी घुस गया था और गांवों का संपर्क भी प्रभावित हुआ था। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा था। पिछले साल के हालात को देखते हुए इस बार प्रशासन और सिंचाई विभाग कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता।

विभाग का कहना है कि यमुना, पथराला और सोम नदी के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। नदी किनारों को पक्का करने के साथ-साथ कटाव रोकने के लिए पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई स्थानों पर मशीनों के जरिए दिन-रात काम चल रहा है ताकि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जा सकें।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यदि 15 जून तक सभी प्रोजेक्ट पूरे हो जाते हैं तो इस बार मानसून में बाढ़ और जलभराव के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। विभाग लगातार नदी क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है।ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार समय रहते किए जा रहे सुरक्षा कार्यों से उन्हें पिछले साल जैसी तबाही का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी फसलें सुरक्षित रह सकेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.