Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उठे भ्रष्टाचार के आरोप, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिए जांच के आदेश

Summer express/पलवल-; केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, निर्माण कार्यों और सरकारी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान कई विभागों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए, जिन पर केंद्रीय मंत्री ने गंभीर रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश जारी किए।

बैठक में होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगर परिषद पलवल में सीएसआर फंड के तहत लगाई गई नई स्ट्रीट लाइट परियोजना का उद्घाटन भी किया।बैठक में सबसे अधिक चर्चा पृथला क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर हुई। पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बनाई गई कई सड़कों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सड़कें कुछ ही समय में टूटने लगी हैं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने तुरंत मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी दौरान जिला परिषद से जुड़े मामलों ने भी बैठक का माहौल गरमा दिया। जिला परिषद की चेयरमैन रेखा और उनके प्रतिनिधि ने जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के गबन की शिकायतें सामने आई हैं और सीईओ न तो सदन की बैठक समय पर लेते हैं और न ही जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। महिला चेयरमैन ने आरोप लगाया कि कार्यालय में आने पर सीईओ द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए जांच के आदेश दिए।नगर परिषद के पार्षदों ने भी शहर में करीब 33 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मुद्दा उठाया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं हुई हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इस पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि जांच में कोई भी अधिकारी या ठेकेदार दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक के दौरान एक अन्य मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया जब एक सरपंच ने श्मशान घाट के रास्ते को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सरपंच ने कहा कि श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण जानबूझकर रोका जा रहा है। हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष ने बैठक में ही सफाई देते हुए कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी ओर से रास्ता निर्माण कराने में कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत रास्ता निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पलवल जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है और सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो ठेकेदार विकास कार्यों में लापरवाही बरतेंगे या घटिया निर्माण करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बैठक में कई विकास कार्यों में कोताही बरतने की शिकायतें सामने आई हैं। इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बल्लभगढ़ से पलवल तक प्रस्तावित मेट्रो परियोजना को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है और अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक सर्वे भी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में आए चुनावी नतीजों और विपक्ष के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत दोनों होती हैं तथा जनता के फैसले को सभी राजनीतिक दलों को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष जब भी चुनाव हारता है तो ईवीएम और वोट चोरी जैसे आरोप लगाने लगता है, लेकिन जहां विपक्ष जीत जाता है वहां ऐसे आरोप नहीं लगाए जाते।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल हार को स्वीकार नहीं कर पाते और जनता के जनादेश पर सवाल खड़े करते हैं। सरकारें खरीदने और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोपों पर जवाब देते हुए गुर्जर ने कहा कि यदि भाजपा इस प्रकार सरकारें बनाती तो केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी उसकी सरकार होती। उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत रखने वाले दल को ही सरकार बनाने का अधिकार होता है और राज्यपाल संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सरकार गठन के लिए आमंत्रित करते हैं। वहीं भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों का राज्य के विकास में योगदान रहा है और किसी भी बड़े नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.