Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाई कोर्ट के फैसले से महिलाओं को राहत, कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर लगी रोक

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति  ने  महिलाओं और आम नागरिकों के संघर्ष की बताया सफलता 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शिमला के ऐतिहासिक कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को शिफ्ट करने और आईजीएमसी में गायनी ओपीडी स्थानांतरित करने के सरकारी फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश को महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों की बड़ी जीत माना जा रहा है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की संयोजक फालमा चौहान ने बुधवार को इसे महिलाओं और आम नागरिकों के संघर्ष की सफलता बताया।

फालमा चौहान ने कहा कि संगठन पिछले एक महीने से अस्पताल की शिफ्टिंग के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहा था। इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की गई थी। उन्होंने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल वर्षों से महिलाओं को समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता आ रहा है और यह प्रदेश की महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थानों में से एक है।ऐसे में अस्पताल की सेवाओं को दूसरी जगह स्थानांतरित करना महिलाओं के हितों के खिलाफ है।उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान न केवल शिफ्टिंग पर रोक लगाई, बल्कि प्रदेश सरकार को तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए हैं।अदालत ने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या आईजीएमसी में वही सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, जो वर्तमान में कमला नेहरू अस्पताल में महिलाओं को मिल रही हैं।

फालमा चौहान ने कहा कि सरकार को अस्पताल को शिफ्ट करने के बजाय मौजूदा परिसर में ही आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए, ताकि महिलाओं को इलाज के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।फिलहाल हाई कोर्ट के आदेश के बाद अस्पताल की शिफ्टिंग पर रोक लग गई है, जिससे हजारों महिलाओं को राहत मिली है। अब सभी की निगाहें सरकार की उस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसे अदालत में तीन दिनों के भीतर पेश किया जाना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.