Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायती चुनाव नियम बदलाव पर विवाद, भाजपा ने बदला बाथू वार्ड प्रत्याशी

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले राज्य सरकार द्वारा किए गए नियम बदलाव को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। नए प्रावधानों के अनुसार, दूसरे राज्यों से विवाह कर हिमाचल में आईं OBC, SC और ST वर्ग की महिलाएं अब पंचायती चुनावों में आरक्षित सीटों से चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। ऐसे मामलों में इन महिलाओं को सामान्य वर्ग में माना जाएगा।

इसी नियम के चलते ऊना जिले की हरोली विधानसभा के अंतर्गत बाथू जिला परिषद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थित प्रत्याशी बदलना पड़ा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोज़ी चौधरी का नाम वापस होने के बाद अब ललड़ी गांव की पूर्व प्रधान संयोगिता चौधरी चुनाव मैदान में उतरेंगी। संयोगिता ने पहले कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।भाजपा ने इस बदलाव पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला हिमाचल में विवाह कर आई महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ है। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार के इस फैसले से कई योग्य महिलाएं चुनाव लड़ने से वंचित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को कानूनी स्तर पर भी उठाएगी।वहीं, कांग्रेस सरकार की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत चुनावों से पहले यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में बड़ा चुनावी विषय बन सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.