Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई आढ़तियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले में आयकर विभाग ने लगातार दूसरे दिन कई आढ़तियों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। शहर के भादरा बाजार, हुडा सेक्टर और घंटाघर चौक क्षेत्र में आयकर विभाग की टीमों ने विभिन्न व्यापारियों के घरों और प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जीएसटी अनियमितताओं और टैक्स चोरी से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम पिछले दो दिनों से दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया है। जांच के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर या बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने संबंधित कारोबारियों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद करवा दिया है। भादरा बाजार में कारोबारी सुभाष गोयल उर्फ शेरपुरा वाले के घर पर भी टीम ने डेरा डाला हुआ है। सुभाष गोयल गुड़ और चीनी के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं और पहले दिल्ली में भी व्यापार कर चुके हैं। वह ‘सुभाष शेरपुरा नाम सभा’ के प्रधान भी हैं।

वहीं हुडा सेक्टर स्थित आढ़ती अनिल के घर पर भी सुबह से देर शाम तक जांच जारी रही। बताया जा रहा है कि अनिल तांबे के कारोबार से जुड़े हैं। आयकर अधिकारी कारोबारी लेन-देन और वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

जानकारी यह भी सामने आई है कि शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी आयकर विभाग की टीमों ने कार्रवाई की है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सीआरपीएफ जवान लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.