Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीय सेना बनेगी फ्यूचर-रेडी: 33 नई तकनीकों और 390 करोड़ की पहलों की घोषणा

Shimla, 3 July

सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) के 2025 के अलंकरण समारोह के दौरान भविष्य की युद्ध रणनीतियों और तकनीकी आधुनिकीकरण को लेकर अहम घोषणाएं की गईं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम) ने बताया कि भारतीय सेना को वर्ष 2027 तक 33 अत्याधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें ड्रोन प्रणाली प्रमुख होगी।उन्होंने कहा कि युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब ड्रोन व उच्च तकनीकें युद्ध में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। इसी के दृष्टिगत 15 बड़े प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों को विशेषज्ञता केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

आरट्रैक द्वारा तकनीकी दक्षता व बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने हेतु 57 नई पहलों की शुरुआत की गई है, जिन पर 390 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वर्ष 2024-25 में अब तक 18,000 सैनिकों को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जा चुका है, जबकि अगले वर्ष 12,000 और जवानों को प्रशिक्षित करने की योजना है।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने यह भी बताया कि यह सभी पहलें सेना को “फ्यूचर-रेडी फोर्स” में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में 1800 से अधिक महिलाएं सेना में विभिन्न पदों पर सेवा दे रही हैं।समारोह के दौरान तीन श्रेणी ‘ए’ प्रतिष्ठानों और उनसे संबद्ध दो इकाइयों को ‘जीओसी-इन-सी सेना प्रशिक्षण कमान इकाई प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया गया।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.