Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंगाल में अब कानून का राज चलेगा, टीएमसी का गुंडाराज खत्म होगा : अनुराग ठाकुर

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर  ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब लंबे समय बाद राहत महसूस कर रही है और राज्य में विकास की नई शुरुआत होने जा रही है।

अनुराग ठाकुर ने टीएमसी को “टेरर, मर्डर और क्राइम पार्टी” बताते हुए आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में बंगाल में भय और हिंसा का माहौल बनाया गया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनने से अपराधियों पर कानून का डंडा चलेगा और गुंडागर्दी समाप्त होगी।उन्होंने मछली-चावल को लेकर फैलाई गई राजनीति पर भी निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोगों के बीच झूठा भय फैलाया गया था कि भाजपा उनकी संस्कृति और खानपान के खिलाफ है, लेकिन बंगाल जाकर स्वयं मछली-चावल खाकर उन्होंने इस भ्रम को दूर किया। उनके अनुसार जनता ने भी इस बदलाव को स्वीकार किया और पार्टी को समर्थन मिला।ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने भारतीय सेनाओं की वीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेताओं की गैर-जिम्मेदार बयानबाजी के कारण पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ बोलने की हिम्मत करता है। उन्होंने विपक्ष को सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदारी से बयान देने की सलाह दी।मंडी के पड्डल मैदान में अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट खेलते हुए छक्के-चौके भी लगाए और टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आईपीएल आज युवा खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया तक पहुंचने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है और इससे देशभर की स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिल रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...

अमृतसर में सीमा पार स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल समेत 4 गिरफ्तार

summer express , अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक कथित स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 27 किलो हेरोइन, एक विदेशी .30...
Summer Express - हरियाणा में 14 लाख के विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट कर दिल्ली में छोड़ा

सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान झड़प: दो छात्र घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

summer express , नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। झड़प में दो छात्र घायल हो गए, जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले। पुलिस ने घायल छात्रों की पहचान अंश (19) और भविष्य चौधरी (19)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.