Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में गंगवा बोले: विकास और मूलभूत सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता

Summer express/सिरसा। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सिरसा की मुल्तानी कॉलोनी स्थित भगवान शिव मंदिर में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से सोमनाथ मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में चित्रों, ऐतिहासिक तथ्यों और जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से लोगों को सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, उसके पुनर्निर्माण और भारतीय संस्कृति में उसकी भूमिका से अवगत कराया गया। श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी को उत्साह के साथ देखा और भारतीय सभ्यता की झलकियों को सराहा।कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सिरसा शहर की टूटी सड़कों, पेयजल संकट और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े सवालों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शहर में पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सरकार पहले से ही आवश्यक तैयारियों में जुटी हुई है। कई पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं और वे प्रक्रिया में हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी के टैंकों को समय पर भरकर रखें तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर की खराब सड़कों का जल्द नवनिर्माण कराया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति देने में लगी हुई है ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया द्वारा लोक निर्माण विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है और भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नगर निकाय चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री गंगवा ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की विकासपरक नीतियों पर जनता ने भरोसा जताया है और चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में काम किया है और यही वजह है कि जनता का समर्थन लगातार पार्टी को मिल रहा है।पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में आए चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए गंगवा ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि लोगों ने गुंडागर्दी और अव्यवस्था को पीछे छोड़कर विकास का रास्ता चुना है। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर उन्होंने कहा कि अब वहां कुशासन का अंत हो रहा है और जनता विकास चाहती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेशी सामान की खरीद कम करने, पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग और सोने की खरीद में संयम बरतने की अपील पर मंत्री गंगवा ने कहा कि देशहित में प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति हमेशा से कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाली रही है और देश ने हर चुनौती को अवसर में बदलने का काम किया है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को समझने की अपील भी की।सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के सवाल पर मंत्री गंगवा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से निकाला जा सकता है, आंदोलन और हड़ताल से नहीं। सरकार सभी वर्गों की बात सुनती है और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही, जबकि भाजपा नेता गोबिंद कांडा कार्यक्रम में नजर नहीं आए। कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और राजनीतिक संदेशों का संगम बनकर सामने आया, जहां विकास, संस्कृति और राष्ट्रहित जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से चर्चा में रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

धर्मशाला पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री, IPL मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का बढ़ाया हौसला राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते...
Summer Express - नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला बार कोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवा अधिवक्ता हर्ष साहनी ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के विभिन्न चैंबरों में जाकर...
Summer Express - शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर की एक व्यस्त कमर्शियल पार्किंग में कथित ओवरचार्जिंग का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंग संचालकों पर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

Summer express/ऊना, राकेश -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में भी दिखाई देने लगा है। ऊना जिले के हरोली जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए कारों के लंबे काफिलों...
Summer Express - आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

Summer express/शिमला , संजू -:शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में अप्रैल माह में पेट स्कैन मशीन शुरू होने के बाद अब तक 145 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।पहले कैंसर और अन्य गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.