Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश से किसानों को राहत

Summer express/हिसार -:हरियाणा में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे हिसार समेत पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार रात तक कई क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

डॉ. मदन लाल खिचड़ ने कहा कि मंगलवार को भी उत्तर हरियाणा सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वहीं 13 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई से प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा और इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।बारिश का असर खेती पर भी सकारात्मक माना जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह वर्षा उगी हुई नरमा और कपास की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। साथ ही जिन खेतों में बुवाई की तैयारी चल रही है, वहां मिट्टी में नमी बढ़ने से किसानों को लाभ मिलेगा।मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले दो दिनों तक नरमा की बिजाई रोकने की सलाह दी है। इसके अलावा खुले में रखी तूड़ी और अनाज को सुरक्षित ढककर रखने को कहा गया है ताकि बारिश से नुकसान न हो। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों को भी खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

धर्मशाला पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री, IPL मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का बढ़ाया हौसला राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते...
Summer Express - नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला बार कोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवा अधिवक्ता हर्ष साहनी ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के विभिन्न चैंबरों में जाकर...
Summer Express - शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर की एक व्यस्त कमर्शियल पार्किंग में कथित ओवरचार्जिंग का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंग संचालकों पर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

Summer express/ऊना, राकेश -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में भी दिखाई देने लगा है। ऊना जिले के हरोली जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए कारों के लंबे काफिलों...
Summer Express - आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

Summer express/शिमला , संजू -:शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में अप्रैल माह में पेट स्कैन मशीन शुरू होने के बाद अब तक 145 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।पहले कैंसर और अन्य गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.