Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनगरी वार्ड के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की री पंचायत के अंतर्गत आने वाले कनगरी वार्ड नंबर-1 के ग्रामीणों ने पंचायत चुनावों के बहिष्कार का बड़ा फैसला लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे भविष्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी मतदान नहीं करेंगे।

ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और प्रशासन को लिखित रूप से अवगत करवाया कि वार्ड सदस्य चुनाव के लिए कोई भी व्यक्ति नामांकन दाखिल नहीं करेगा। साथ ही गांव के लोगों ने पंचायत चुनाव में मतदान न करने का सामूहिक निर्णय भी प्रशासन के सामने रखा। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि उनके क्षेत्र में चुनावी बूथ स्थापित न किया जाए।ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2023 से वे लगातार कनगरी वार्ड को री पंचायत से अलग कर नजदीकी ख्याह पंचायत में शामिल करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि री पंचायत मुख्यालय काफी दूर होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी 35 से 40 किलोमीटर तक सफर करना पड़ता है।स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचायत कार्यालय तक पहुंचने में ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। कई बार पंचायत प्रधान के कार्यालय में मौजूद न होने पर लोगों को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर उचित निर्णय लेना चाहिए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे किसी भी चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने प्रशासन से कनगरी वार्ड को ख्याह पंचायत में शामिल करने अथवा नई पंचायत गठित करने की मांग दोहराई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.