Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री के दौरे पर वकील का बड़ा ऐलान, परिवार संग आमरण अनशन की चेतावनी

Summer express/सिरसा , विजय -:हरियाणा के सिरसा जिले में एक वकील ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने और अपनी लॉ की डिग्री की प्रति मुख्यमंत्री के सामने जलाने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में सिरसा बार एसोसिएशन के सदस्य एवं अधिवक्ता रणजीत सिंह भाम्भू ने उपायुक्त शांतनु शर्मा को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से अनुमति की मांग की।

अधिवक्ता रणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी खरीदी गई जमीन का इंतकाल जानबूझकर रोका जा रहा है और राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि एक वकील होकर भी उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा, तो वे दूसरों को न्याय दिलाने का अधिकार कैसे रखते हैं। इसी कारण उन्होंने अपनी लॉ डिग्री को रखने का नैतिक अधिकार खत्म होने की बात कही और मुख्यमंत्री के समक्ष उसकी प्रति जलाने का निर्णय लिया है।रणजीत सिंह के अनुसार, उन्होंने अपने भाई राम सिंह, भाभी रोशनी और पत्नी के नाम दिसंबर 2025 में गांव जमाल में करीब 15 एकड़ 3 कनाल जमीन खरीदी थी। यह भूमि सोनीपत निवासी अनुसुइया से वसीका नंबर 3547 के तहत खरीदी गई थी। उनका कहना है कि यह अनुसुइया की खुदकाश्त भूमि थी, लेकिन लंबे समय तक जमीन का इंतकाल दर्ज नहीं किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे इंतकाल दर्ज करवाने के लिए हलका पटवारी सुरेश के पास पहुंचे तो उनसे 50 हजार रुपए और नायब तहसीलदार के नाम पर एक लाख रुपए की मांग की गई। रणजीत सिंह ने कहा कि रिश्वत देने से इनकार करने पर पटवारी ने उन्हें धमकी दी कि वह रिकॉर्ड में ऐसी टिप्पणी करेगा जिससे इंतकाल कराना मुश्किल हो जाएगा।वकील ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत चौपटा तहसीलदार से भी की, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मामला एसडीएम सिरसा के पास भेज दिया गया, जहां अभी भी सुनवाई लंबित है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि को गलत तरीके से “मुतनाजा” घोषित कर दिया गया।

रणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन को लेकर अनुसुइया का एक भतीजा विवाद खड़ा कर रहा है और वह फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जबकि अदालत पहले ही अनुसुइया के पक्ष में फैसला दे चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 में चौपटा कोर्ट में तकसीम के दावे के तहत जमीन का बंटवारा भी हो चुका है, जिसके बाद अनुसुइया को अपनी हिस्सेदारी बेचने का पूरा अधिकार था।अब अधिवक्ता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला बार कोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवा अधिवक्ता हर्ष साहनी ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के विभिन्न चैंबरों में जाकर...
Summer Express - शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर की एक व्यस्त कमर्शियल पार्किंग में कथित ओवरचार्जिंग का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंग संचालकों पर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

Summer express/ऊना, राकेश -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में भी दिखाई देने लगा है। ऊना जिले के हरोली जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए कारों के लंबे काफिलों...
Summer Express - आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

Summer express/शिमला , संजू -:शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में अप्रैल माह में पेट स्कैन मशीन शुरू होने के बाद अब तक 145 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।पहले कैंसर और अन्य गंभीर...
Summer Express - गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

Summer express/गुरुग्राम, अनुज पांचाल -:मानसून सीजन से पहले हरियाणा सरकार ने बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया। गुरुग्राम समेत राज्य के 13 बाढ़ संभावित जिलों में सुबह ठीक 9 बजे सायरन बजते ही राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल शुरू की गई। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.