Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घर में सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से बाली चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के अंतर्गत आने वाले डुहका गांव में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।घर में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से शातिर चोर सोने की बाली निकालकर फरार हो गए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और कबाड़ का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, जानकी देवी अपने घर में आराम कर रही थीं। उसी दौरान उनका बेटा रामचंद अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में भोजन करने गया हुआ था। घर के बाहर दो युवक काफी देर तक घूमते रहे और आवाज लगाकर यह सुनिश्चित करते रहे कि घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद है या नहीं। जब उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उनमें से एक युवक चुपचाप घर के अंदर घुस गया।घर में प्रवेश करने के बाद आरोपी सीधे उस कमरे में पहुंचा जहां बुजुर्ग महिला सो रही थीं। महिला के सोते समय आरोपी ने बेहद चालाकी से उनके कानों से बालियां निकाल लीं और साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना का पता परिवार के लौटने पर चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों संदिग्ध स्पष्ट दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घर से कुछ दूरी पर पकड़ लिया, जबकि दूसरे को जाहु कस्बे से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने चोरी की गई बालियां पट्टा क्षेत्र के एक सुनार को करीब 20 हजार रुपये में बेच दी थीं।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ये आरोपी पहले भी किसी अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और फेरी लगाने वालों पर नजर रखें तथा किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।एसपी ने यह भी कहा कि घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना आज के समय में बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि इससे अपराधियों की पहचान करने में काफी मदद मिलती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.