Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर की एक व्यस्त कमर्शियल पार्किंग में कथित ओवरचार्जिंग का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंग संचालकों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक बाइक चालक से केवल एक घंटे की पार्किंग के बदले 800 रुपये की मांग की। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, बाइक चालक ने जब पार्किंग शुल्क को लेकर सवाल उठाया तो पार्किंग कर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारियों ने न केवल बदसलूकी की बल्कि डराने-धमकाने और मारपीट की कोशिश भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और पार्किंग व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की कई पार्किंगों में लंबे समय से मनमाने तरीके से शुल्क वसूले जा रहे हैं। आरोप है कि तय दरों का पालन नहीं किया जाता और बाहर से आने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों से अलग-अलग तरीके से पैसे वसूले जाते हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतें कई बार प्रशासन तक पहुंचती हैं, लेकिन कार्रवाई अक्सर औपचारिकता बनकर रह जाती है।

मामले ने तूल पकड़ा तो नगर निगम शिमला ने संबंधित पार्किंग संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि ओवरचार्जिंग और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। लोगों की मांग है कि नगर निगम पार्किंग शुल्क की स्पष्ट सूची सार्वजनिक करे और सभी पार्किंग स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। अब सभी की नजर निगम प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.