Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बेरोजगारी, अपराध और महंगाई को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला, 18 मई को HPSC घेराव का ऐलान

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और महंगाई को लेकर राज्य व केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कैथल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन सरकार युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

रामपाल माजरा ने घोषणा की कि इनेलो आगामी 18 मई को पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) कार्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उनका आरोप है कि HPSC में भर्ती प्रक्रिया के दौरान हरियाणा के युवाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है और बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा लंबे समय से रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहा है। बेरोजगारी लगातार बढ़ने से युवाओं में निराशा और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। कई युवा हताश होकर गलत कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। माजरा ने कहा कि इनेलो युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी और रोजगार के मुद्दे पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। माजरा ने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। हत्या, लूट, डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है और पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए तो हालात और खराब हो सकते हैं।

रामपाल माजरा ने देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से सोना नहीं खरीदने और पेट्रोल-डीजल का सीमित उपयोग करने की अपील पर भी प्रतिक्रिया दी। माजरा ने कहा कि जनता पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रही है और सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में असफल साबित हुई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.