Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रांसपोर्टरों की हुंकार, 21 से 23 मई तक दिल्ली एनसीआर में रहेगा चक्का जाम का असर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -:पलवल में ट्रांसपोर्टरों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर 21, 22 और 23 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल और चक्का जाम किया जाएगा। इसी को लेकर पलवल ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि लगातार बढ़ती लागत और सरकार की नीतियों से परिवहन कारोबार संकट में है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, टोल टैक्स, इंश्योरेंस और परमिट फीस पहले ही कारोबारियों की कमर तोड़ चुकी हैं। वहीं अब पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क और ग्रीन टैक्स में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने कहा कि ट्रांसपोर्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार आधुनिक तकनीक और बीएस-6 वाहनों को बढ़ावा देने की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ उन्हीं वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स और प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।उन्होंने मांग की कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क और ग्रीन टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए तथा प्रदूषण मुक्त बीएस-6 वाहनों को इन टैक्सों से पूरी तरह छूट दी जाए। साथ ही बीएस-6 वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंधों पर भी पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई।ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 21 से 23 मई तक दिल्ली-एनसीआर में किसी भी कॉमर्शियल वाहन का संचालन नहीं होगा। इसका असर दिल्ली-एनसीआर की सप्लाई चेन पर पड़ सकता है, क्योंकि राशन, दवाइयां, फल-सब्जियां और औद्योगिक सामान की ढुलाई मुख्य रूप से ट्रकों के जरिए ही होती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.