Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में सेहब कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बढ़ते कचरे और लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने अब वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। शहर के अलग-अलग वार्डों में फोकल प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से गाड़ियों के माध्यम से कचरा उठाया जा रहा है। इस बीच शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने हड़ताली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, लेकिन इसके लिए एजीएम का आयोजन जरूरी है।

महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। सभी वार्डों में फोकल प्वाइंट स्थापित किए गए हैं और वहां से वाहनों के जरिए कचरा उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्षदों और स्थानीय लोगों का भी निगम को पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे व्यवस्था संभालने में मदद मिल रही है।महापौर ने सेहब कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की 10 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग पर फैसला एजीएम में ही लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 10 वर्षों से एजीएम आयोजित नहीं हुई है, इसलिए प्रक्रिया पूरी होने में थोड़ा समय लगेगा।उन्होंने कहा कि नगर निगम ने कर्मचारियों के हित में कई फैसले लिए हैं। पहली बार कर्मचारियों के लिए 30 लाख रुपये तक का बीमा करवाया गया है। इसके अलावा दिवाली बोनस को बढ़ाकर 2000 रुपये किया गया है और कर्मचारियों के अवकाश में भी बढ़ोतरी की गई है। महापौर ने उम्मीद जताई कि कर्मचारी जल्द काम पर लौटेंगे ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - जाट धर्मशाला में चौपाई महामेले का आयोजन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की शिरकत

जाट धर्मशाला में चौपाई महामेले का आयोजन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की शिरकत

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल स्थित जाट धर्मशाला में जाट समाज विकास समिति की ओर से “चौपाई महामेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और पूर्व विधायक दीपक मंगला  विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के बीच अनोखे अंदाज में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूर्व मंत्री असीम गोयल आज अपने भाई के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार होकर...
Summer Express - फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला -:फरीदाबाद में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-15 स्थित आजाद कॉलोनी में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर गिर गई। हादसे में मकान के अंदर मौजूद महिला और उसके तीन बच्चे गंभीर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य, कहा- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य, कहा- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

Summer express/शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कूटनीतिक मोर्चे पर केंद्र सरकार की नीतियां प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं, जिसका सीधा असर...
Summer Express - सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में सेहब कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बढ़ते कचरे और लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने अब वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। शहर के अलग-अलग वार्डों में फोकल प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से गाड़ियों के माध्यम से कचरा उठाया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.