Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग,शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Summer express/कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

मान्यता है कि अमावस्या के दिन ब्रह्मसरोवर में स्नान कर दान-पुण्य करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र जल में डुबकी लगाई और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने पितरों की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान भी किया।ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश गोस्वामी के अनुसार इस बार की शनिचरी अमावस्या अत्यंत दुर्लभ संयोग लेकर आई है। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ अमावस्या, शनिवार और शनि जयंती का महासंयोग एक साथ बनने से इस दिन का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। साथ ही वट सावित्री व्रत भी इसी दिन पड़ने से यह संयोग और अधिक विशेष माना जा रहा है।पंडित गोस्वामी ने बताया कि ऐसा त्रिवेणी संयोग करीब 18 वर्षों बाद बना है। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने, दान देने और गरीबों की सहायता करने से शनि दोषों से राहत मिलने की मान्यता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को काले तिल, काली उड़द, काले वस्त्र, छाता और जूते-चप्पल का दान करने की सलाह दी। इसके अलावा शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने का भी विशेष महत्व बताया गया।

महाराष्ट्र से आई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वह विशेष रूप से ब्रह्मसरोवर में स्नान करने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान की महिमा दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और यहां आकर पूजा-अर्चना करने से मन को शांति मिलती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस विशेष संयोग में किए गए स्नान, दान और पूजा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.