Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बनकर पहुंची युवती गिरफ्तार,नकल गिरोह का मुख्य सरगना भी दबोचा

कुरुक्षेत्र, गुरदीत सिंह गुजराल -:जिला पुलिस ने दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फर्जी तरीके से दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने और दिलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक युवती, जो किसी अन्य छात्रा के स्थान पर परीक्षा देने पहुंची थी, तथा परीक्षा की पूरी साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 15 मई 2026 को सामने आया, जब गुरुकुल परीक्षा केंद्र में सीबीएसई की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा केंद्र में नियुक्त सुपरिटेंडेंट नरेंद्र सिंह और अन्य शिक्षकों को एक परीक्षार्थी युवती पर शक हुआ। ड्यूटी पर मौजूद एक शिक्षक ने बताया कि युवती की उम्र और कद-काठी सामान्य दसवीं कक्षा की छात्राओं जैसी नहीं लग रही थी। संदेह होने पर जब उसके दस्तावेजों और पहचान की जांच की गई, तो पूरा मामला उजागर हो गया।

जांच में सामने आया कि युवती असली छात्रा की जगह परीक्षा देने आई थी। इसके बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थर्ड गेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे संगठित तरीके से काम कर रहे गिरोह की जानकारी मिली।थर्ड गेट पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवती कैथल जिले की रहने वाली है। वहीं जांच आगे बढ़ाने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद कुमार निवासी सीवन, जिला कैथल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वही इस पूरी योजना का मास्टरमाइंड था और उसने पैसों के लालच में दूसरे से परीक्षा दिलवाने की व्यवस्था की थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में राहुल नाम का एक अन्य युवक भी शामिल है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। उसका मोबाइल फोन बंद आने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियों में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इससे पहले भी इसी प्रकार की फर्जी परीक्षाएं दिलवाई गई थीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.