Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दोहरे सुरक्षा घेरे में नगर निगम की ईवीएम, सीसीटीवी से लाइव मॉनिटरिंग, 31 को होगी मतगणना

प्रत्याशी अगर चाहे तो सीसीटीवी के माध्यम से देख सकता है लाइव फुटेज

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर की नगर निगम के लिए 42 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। पिछले कल नगर निगम मंडी में लगभग 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ईवीएम के माध्यम से हुए इस मतदान की मतगणना 31 मई को की जाएगी। तब तक इन सभी ईवीएम को वल्लभ कॉलेज मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 

डीसी मंडी सहित अन्य अधिकृत अधिकारी यहां समय-समय पर जाकर सारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नगर निगम की सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। इसके अलावा जिन शहरी निकायों में पिछले कल मतगणना हो चुकी है वहां की ईवीएम मशीनों को भी सुरक्षा के बीच मंडी लाया जा रहा है और उन्हें भी स्ट्रांग रूम में आयोग के अगले आदेशों तक कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा।

एएसपी मंडी अभिमन्यू वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ईवीएम मशीनों को दोहरे सुरक्षा घेरे में रखा गया है। अंदर रिजर्व पुलिस की तैनाती की गई है जबकि बाहर जिला पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं। हर आने-जाने वाले अधिकृत अधिकारी की एंट्री हो रही है। जहां पर ईवीएम रखी गई हैं वहां पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहां की लाइव फुटेज सीसीटीवी के माध्यम से दिखाई जा रही है। यदि किसी प्रत्याशी ने इसे देखना हो तो वह इसे देख सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमंत बिस्वा सरमा के स्वागत पर कांग्रेस का BJP से सवाल, कहा- पहले हिंदुत्व पर अपना रुख स्पष्ट करे भाजपा

Summer express/शिमला, संजू हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘अराजकता हटाओ पदयात्रा’ को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा की पदयात्रा को अराजकता रैली करार देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शिमला दौरे और भाजपा नेताओं की ओर से किए गए उनके स्वागत पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कौशल मुंगटा...

सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Summer express,सोनीपत। सोनीपत में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। राठधना रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की गर्दन तक टूट गई। दोनों...

गुरुग्राम में क्रेटा की सनरूफ खोलकर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, महिला और बच्चों से की थी बदसलूकी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। गुरुग्राम में सड़क और रिहायशी इलाकों में हुड़दंग मचाने तथा स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने क्रेटा कार की सनरूफ खोलकर शोर मचाया, तेज आवाज में गाने बजाए और विरोध करने पर एक महिला व उसके...

तीन दिन में 150 युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए किया तैयार, 40 से 70 हजार मिलेगी सैलरी

Summer express/मंडी, धर्मवीर– सरकाघाट क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने उन युवाओं को भी विदेश में रोजगार देने का बीड़ा उठा लिया है जिनके पास न तो कोई ट्रेड है और न ही कोई डिप्लोमा। दो रोजगार मेलों के माध्यम से विदेश में लगभग 900 युवाओं को रोजगार दिलाने वाले चंद्रमोहन शर्मा के पास ऐसे...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.