Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और समाज सेवा की भावना से परिपूर्ण है

चंडीगढ़ -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अग्रवाल समाज ने देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज का इतिहास त्याग, सेवा, व्यापारिक दक्षता और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपराओं से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में आयोजित अग्रवाल स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापार और उद्योग को नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सबसे अधिक लाभ व्यापारी और उद्यमी वर्ग को मिला है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है।उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज अपनी बुद्धिमत्ता, मेहनत और समाज सेवा की भावना के लिए पूरे देश में सम्मानित है। मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन 

 के “एक रुपया, एक ईंट” के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश सामाजिक समानता, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी यह विचार समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है।मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रवाल समाज के योगदान को याद करते हुए जमनालाल बजाज  तथा लाला लाजपत राय जैसे महान राष्ट्रभक्तों को नमन किया। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज को नई दिशा दी।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाया गया है और एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मिनी क्लस्टर योजना के माध्यम से हजारों छोटे उद्योगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में युवाओं को रोजगार, नवाचार और स्टार्टअप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई नीतियों पर प्रभावी ढंग से काम किया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...

ऑस्ट्रेलिया में ट्रक हादसे में करनाल के 24 वर्षीय युवक की मौत, बेटे को विदेश भेजने के लिए पिता ने बेची थी जमीन

Summer express, करनाल। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर ऑस्ट्रेलिया गए हरियाणा के करनाल जिले के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ब्याना गांव निवासी 24 वर्षीय तुषार कंबोज की न्यू साउथ वेल्स के ह्यूम हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में जान चली गई।...

हरेरा पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का इस्तीफा मंजूर, 20 अक्टूबर से पद रिक्त

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन का पद रिक्त हो गया है। राज्यपाल ने चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 21 जुलाई को अपने पद से त्यागपत्र दिया था, जिसे राज्यपाल की मंजूरी के बाद 20 अक्टूबर से प्रभावी माना गया है। इसके साथ...

राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में बोले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया; नशे के खिलाफ अब तक 196 केस दर्ज, 211 गिरफ्तार

Summer express/मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में चंडीगढ़ ने देश में अगुवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन कानूनों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में चंडीगढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.