Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में सिलेंडर लीकेज से बड़ा हादसा, दो मासूम समेत चाचा गंभीर रूप से झुलसे

Summer express,लुधियाना । शहर के ढंडारी खुर्द इलाके में शाम रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक फैली गैस ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आकर दो मासूम सगे भाई और उन्हें बचाने पहुंचे उनके चाचा गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से झुलसे तीनों घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीतापुर निवासी आनंद कुमार मजदूरी के सिलसिले में सोमवार को ही लुधियाना पहुंचे थे। वह ढंडारी खुर्द इलाके में रहने वाले अपने छोटे भाई अंकुश के घर पर परिवार सहित रुके हुए थे। परिवार को शहर आए अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि मंगलवार शाम यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि रात का खाना तैयार करते समय अचानक गैस सिलेंडर की पाइप से तेज रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरी रसोई गैस से भर गई और कुछ ही पलों में जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी। उस समय रसोई के पास खेल रहे आनंद कुमार के 9 वर्षीय बेटे यश और 6 वर्षीय बेटे अर्थ आग की लपटों में घिर गए।

बच्चों को आग में फंसा देख उनके चाचा अंकुश बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह दोनों बच्चों को आग से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान वह खुद भी बुरी तरह झुलस गए।

डॉक्टरों के मुताबिक तीनों का शरीर गंभीर रूप से झुलसा हुआ है और उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम और चिंता का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.