Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने पहली बार ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रकोप लगातार तेज हो रहा है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 मई से शुरू होने वाले ‘नौतपा’ के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अंबाला में 44.4 डिग्री और करनाल में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य के सात से अधिक शहरों में पारा 45 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया।

गर्मी का असर अब रात के तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अंबाला में रात का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में सबसे कम 25.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच से छह दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और 25 मई तक तीव्र लू का दौर जारी रहेगा। खासकर दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने आम लोगों, किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस, छाछ, लस्सी और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ लेने की अपील की गई है। बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर रखने की सलाह भी दी गई है।

किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की सिंचाई सुबह या शाम के समय ही करें, ताकि गर्मी के असर से फसल को बचाया जा सके। गेहूं और जौ की थ्रेशिंग के बाद भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है। तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए अगले तीन दिनों तक कपास की बुवाई टालने और सब्जियों में सिंचाई रोकने की सलाह दी गई है।

पशुपालकों को भी पशुओं को छायादार स्थानों में रखने, पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और गर्मी से बचाव के लिए नियमित रूप से नमक व मिनरल मिक्सचर देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.