Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेहब कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले विधायक हरीश जनार्था,4 जून की एजीएम में होगा फैसला

Summer express/शिमला, संजू-: राजधानी शिमला में कचरा प्रबंधन व्यवस्था इन दिनों गंभीर चुनौती का सामना कर रही है। सेहब  कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहने से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बीच शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनार्था ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है।

विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर है और इस विषय पर लगातार चर्चा चल रही है। उन्होंने जानकारी दी कि सेहब से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए 4 जून को एजीएम  बुलाई गई है, जिसमें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि की है और इस पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है। हालांकि अंतिम फैसला एजीएम में ही लिया जा सकता है।हरीश जनार्था ने कहा कि इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर भी चर्चा जारी है।

मुख्यमंत्री के लौटने के बाद इस मामले पर विस्तृत बातचीत होगी, जिसके बाद कर्मचारियों की मांगों को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने कर्मचारियों से संयम बनाए रखने और शहरहित में कार्य पर लौटने की अपील की।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शिमला में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे समय में सफाई व्यवस्था प्रभावित होना शहर की छवि के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 4 जून को होने वाली एजीएम में कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकल जाएगा। साथ ही पिछली एजीएम में लिए गए कुछ फैसलों की भी समीक्षा की जा सकती है।दूसरी ओर सेहब कर्मचारी यूनियन फिलहाल अपनी हड़ताल जारी रखने के पक्ष में है।यूनियन का कहना है कि हाल ही में नगर निगम प्रशासन के साथ बैठक जरूर हुई, लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।कर्मचारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन मौखिक आश्वासन तो दे रहा है, लेकिन मांगों को लिखित रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं है।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि के अलावा 4-9-14 नीति के तहत लाभ देना और सेवाकाल के लिए ग्रेच्युटी का प्रावधान शामिल है।यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित सहमति नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.