Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर हिमाचल के मंडी जिला की जनता की प्रतिक्रिया

पेट्रोल पंप संचालक बोले – 15 मई से अब तक 2 बार बढ़ चुके हैं दाम, 4 रूपये तक हुई है बढ़ोतरी

मंडी,धर्मवीर -:बीते रोज पेट्रोल डीजल की कीमतों में की गई 90 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पिछले 6 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 4 रुपये बढ़ गए हैं। लगातार बढ़ रहे इन दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की जनता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ईंधन के दाम बढ़ने का सीधा असर जहां रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ेगा, वहीं महंगाई का बोझ आम आदमी की जेब पर और अधिक बढ़ने वाला है।

लोगों का कहना है कि पहले ही रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अब पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर सब्जियों, राशन और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर साफ दिखाई देगा। लोगों ने कहा कि नौकरीपेशा और मध्यम वर्गीय परिवार पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं और ऐसे में ईंधन की बढ़ती कीमतें उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही हैं। कुछ लोगों ने इस स्थिति के लिए सरकारों की नीतियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को भी जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना था कि मध्य पूर्वी देशों के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। कई लोग अमेरिकी राष्ट्रपति और वैश्विक शक्तियों को भी इस हालात के लिए जिम्मेदार बताते नजर आए। लोगों ने सरकार से अपील की कि आम जनता को राहत देने के लिए  बीच का रास्ता निकाला जाए ताकि महंगाई को नियंत्रित किया जा सके।

वहीं मंडी के पेट्रोल पंप संचालक कुनाल पुरी ने बताया कि 15 मई सेअब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है। एक हफते में करीब 4 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निमार्णाधीन नेशनल हाईवे के चलते यहां पेट्रोल के मुकाबले डीजल की ज्यादा खपत हो रही है। उनके द्वारा सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नियंत्रित तरीके से ईंधन का वितरण किया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.