Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में हाईटेक होगी राशन व्यवस्था, कम तौल की शिकायतों पर रोक

Summer express, पंचकूला |  हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी राशन डिपो पर अब 5-जी पीओएस मशीनें और डिजिटल कांटे लगाए जाएंगे, जिससे राशन वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की संभावनाएं कम होंगी।

नई व्यवस्था के तहत राशन डिपो पर डिजिटल कांटे को पीओएस मशीन से जोड़ा जाएगा। तय मात्रा में राशन तौलने के बाद ही कार्डधारक की पहचान प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। सरकार ने फिंगरप्रिंट की जगह अब आई-स्कैनिंग की सुविधा भी शुरू करने का फैसला लिया है, जिससे बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को होने वाली दिक्कतें दूर होंगी।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी राशन डिपो पर 15 जून तक नई मशीनें पहुंचा दी जाएंगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और डिपो संचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। वर्तमान में हरियाणा में 9,247 राशन डिपो संचालित हैं, जहां से करीब 40.69 लाख बीपीएल कार्डधारक राशन प्राप्त कर रहे हैं।

सरकार राज्य में चार हजार से अधिक नए राशन डिपो खोलने की तैयारी भी कर रही है, ताकि लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों में राशन लेने के लिए लंबा सफर न करना पड़े। योजना के तहत लगभग 500 मीटर के दायरे में राशन डिपो उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

अब तक डिपो संचालकों के पास 2-जी तकनीक आधारित मशीनें थीं, जिनमें नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा कई बुजुर्गों की उंगलियों के निशान साफ न होने के कारण फिंगरप्रिंट सत्यापन में परेशानी आती थी। नई आई-स्कैनिंग तकनीक से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

राशन कम देने की शिकायतों को लेकर पिछले पांच वर्षों में 82 डिपो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि नई तकनीक लागू होने से राशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को पूरा राशन मिल सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.