Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों ने बांध से फ्लड  को ऑटोमेटिक तरीके से बाहर निकालने के लिए ऑटोमेटिक डैम गेटों पर आधारित एक मॉडल तैयार किया है। नन्हें वैज्ञानिकों के इस मॉडल को भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर भी ख्याति मिल रही है। 

नन्हें वैज्ञानिकों द्वारा तैयार इस मॉडल को अंतरराष्ट्रीय मॉडल प्रदर्शनी कोडेवर 7.0 में आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अर्वाड से सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बीजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी के शिवांग कश्यप और ऋषभ ठाकुर ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत इस मॉडल को तैयार किया है। इनका यह मॉडल पहले शिमला व इसके उपरांत बेंगलुरु में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी पहचान बना चुका है। इसके बाद ही शिवांग कश्यप और ऋषभ को इंडोनेशिया के जकार्ता में बीती 16-17 संपन्न हुई प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। मॉडल के बारे में जानकारी देते हुए नन्हें वैज्ञानिक शिवांग कश्यप ने बताया कि भारत में बने सभी बांधों के गेट अभी तक मैन्युअल मोड में कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनके मॉडल पर आधारित यह गेट पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं। जिसमें उन्होंने पानी के बहाव को मापने के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर, बारिश के लिए रेन सेंसर का इस्तेमाल किया है। टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी के लिए डीएचटी का प्रयोग किया है। गेट का मुख्य नियंत्रण क्वारिकी से किया जा रहा है। साथ ही ऑटोमेटिक तरीके से इसकी निगरानी के लिए एडाफ्रूट आयोमेक डैशबोर्ड का भी इस्तेमाल किया गया है। 

नन्हें वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर स्कूल अध्यापक और एसएमसी सदस्य भी गदगद नजर आए। बुधवार को इस उपलब्धि के साथ स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य, एसएमसी सदस्यों सहित अध्यापक वर्ग ने ऋषभ और शिवांग का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर नन्हें वैज्ञानिकों के परिजन भी मौजूद रहे। स्कूल प्रधानार्चा अशोक ठाकुर गौरभान्वित होते हुए कहा कि उन्हें खुशी है उनके स्कूल के दोनों बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीजे स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं इस अवसर पर एसमसी प्रधान लेखराज ने भी नन्हें वैज्ञानिकों की इस उड़ान की खूब सराहना की और अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।छात्रों का दावा है कि उनके द्वारा बनाया गया यह मॉडल बहुत ही कम कीमत पर बनकर तैयार होगा। आने वाली चुनौतियों को पार करते हुए नन्हें वैज्ञानिकों द्वारा तैयार यह मॉडल यदि मानकों पर खरा उतरता है तो भविष्य में बाढ़ और आपदा के दौरान यह गेट सिस्टम कारगर साबित हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार,पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा...

हैदराबाद में यूट्यूबर की निर्मम हत्या, साले समेत तीन लोगों पर आरोप

Summer express, हैदराबाद I तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 30 वर्षीय यूट्यूबर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेख महबूब उर्फ चांदी मसूद के रूप में हुई है, जो यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ पेशे से इलेक्ट्रीशियन भी था। पुलिस के अनुसार, वारदा दोपहर करीब 3:20 बजे गोलकोंडा...

गुरदासपुर में बड़ा हादसा टला: मोटरसाइकिल सवार पर गिरा सफेदे का भारी टहना, गंभीर घायल

Summer express , गुरदासपुर I शहर के हरदोषनी रोड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब सड़क से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार पर अचानक सफेदे के पेड़ का भारी टहना टूटकर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टहना गिरते ही मौके...

हरियाणा के नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 4 की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल

Summer express , नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के समीप चैनल नंबर 40 पर हुआ, जहां एक कार सड़क किनारे खड़े...

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्ती, गौंछी क्षेत्र के मकानों पर चस्पा किए जा रहे नोटिस

Summer express,फरीदाबाद | नेहरू कॉलोनी में बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन ने शहर की अन्य कथित अवैध कॉलोनियों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग द्वारा गौंछी क्षेत्र में विकसित कॉलोनी के मकानों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं और मकान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.