Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद पार्किंग डिलीवरी केस में बड़ा एक्शन, NHM कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित सरकारी अस्पताल FRU-2 की पार्किंग में टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी कराने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी सुखवीर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मामले ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय ने उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद सुखवीर की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए। इससे पहले ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स राखी को भी निलंबित किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और इलाज में किसी भी प्रकार की अमानवीय लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, बड़ौली गांव निवासी गर्भवती महिला बलेश को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल का मुख्य गेट बंद मिला और इमरजेंसी वार्ड में भी कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मजबूरी में अस्पताल की पार्किंग में ही मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी करानी पड़ी।

पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि थोड़ी और देरी होती तो मां और नवजात दोनों की जान खतरे में पड़ सकती थी। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच में ड्यूटी स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के मुताबिक, विस्तृत जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में अस्पताल के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.